Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: रीपा के उद्यमी अब आसानी से बेच सकेंगे अपने उत्पाद, सीएम...

छत्तीसगढ़: रीपा के उद्यमी अब आसानी से बेच सकेंगे अपने उत्पाद, सीएम भूपेश ने एप किया लॉन्च

0
150

Acn18.com/ग्रामीण औद्योगिक पार्क के उद्यमी अपने उत्पाद को व्हाट्सअप के जरिए सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। रायगढ़ में आज महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बेचने के लिए इस एप्लीकेशन की शुरुआत हुई है। सीएम भूपेश बघेल ने चैट बोट एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस एप्लीकेशन को आत्मिक भारत ने बनाया है। इसे फसल बाजार के माध्यम और जिला प्रशासन रायगढ़ की ओर से एक्टिव किया गया है।

अब चैट बोट से लोग आसानी से काम कर सकते हैं। इससे उपयोग करना भी बहुत आसान है। यह व्हाट्सअप की जैसे ही काम करता है। इस एप की खास वजह ये भी है कि इससे ऑर्डर को प्लेस किया जाता है। साथ ही पेमेंट भी कर सकते हैं। बता दें कि इस एप से ग्रामीण उद्यमी के लिए उत्पाद को बेचने के लिए लाभकारी और आसान रहेगा। साथ ही रीपा में उत्पादित सामग्रियों को ऑनलाइन बाजार जैसे कि अमेजान, फ्लिपकार्ट के माध्यम से ग्राहकों को बेचा जा सकेगा।
बन रहे ये उत्पाद
इन योजनाओं के तहत 14 रीपा ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के उत्पादों का बनाया जा रहा है। उत्पादों में जूट के बैग, कोसा के कपड़े, टेराकोटा, जवाफूल चावल, रागी के उत्पाद, बांस शिल्प, मसाले, रेडी टू ईट, गोबर पेंट, संबलपुरी साड़ी और कपड़े, ढ़ोकरा आर्ट, आचार, बड़ी पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि शामिल हैं।
error: Content is protected !!