Home KORBA मानस नगर से ऑटो की बैटरी और स्टेपनी की चोरी,चना मुर्रा दुकान...

मानस नगर से ऑटो की बैटरी और स्टेपनी की चोरी,चना मुर्रा दुकान से बरामद हुई बैटरी

0
158

Acn18.com/कोरबा के मानस नगर क्षेत्र से पाक की गई ऑटो वाहन की बैटरी सीएसईबी पुलिस ने एक चना मुर्रा दुकान से बरामद की है। जबकि स्टेपनी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे मामले में एक आरक्षक की भूमिका से बैटरी का पता चल सका।मानस नगर निवासी किशोर सोनी के पास खुद का ऑटो वाहन है जिसकी बैटरी और स्टेफनी को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पार कर दिया गया था। इस मामले में जांच-पड़ताल को लेकर सोनी को काफी चक्कर लगाने पड़े लेकिन कोई नतीजा नहीं आ सका। बाजार में सोनी की नजर एक दुकान में बड़ी जहां उसकी बैटरी नजर आई । इस बारे में सीएसईबी चौकी पुलिस के एक आरक्षक को जानकारी दिए जाने के बाद उसे रिकवर किया गया।फिलहाल यह बैटरी पुलिस के कब्जे में है और वास्तविक व्यक्ति को यह किस तरह मिल सकेगी इसका इंतजार किया जा रहा है जबकि ऑटो से पार किया गया स्टेफनी का कोई पता नहीं चल सका है

error: Content is protected !!