Home KORBA शराब की अवैध ब्रिकी बंद कराने के साथ ही रेत खदान खोलने...

शराब की अवैध ब्रिकी बंद कराने के साथ ही रेत खदान खोलने की मांग, उरगा हाटी मार्ग पर भाजपाईयों ने किया चक्काजाम, प्रदर्शन से वाहनों की लगी लंबी कतार

0
143

Acn18.com/जिले के कुदमुरा और चोरभट्टी में अंग्रेजी शराब की अवैध रुप से होने वाली ब्रिकी और रेत खदान खोले जाने की मांग को लेकर भाजपाईयों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। उरगा-हाटी मार्ग पर उनके द्वारा चक्काजाम कर दिया गया है जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लग गई। भाजपाईयों का कहना है,कि क्षेत्र में पिछले लंबे समय से शराब की अवैध रुप से बिक्री की जा रही है जिसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है वहीं रेत खदान नहीं होने के कारण तस्कर अवैध रुप से काले कारोबार में लगे हुए हैं जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान तो पहुंच ही रहा है वहीं लोगों को उंचे दामों पर रेत खरीदना पड़ रहा है।

 

error: Content is protected !!