Home KORBA झारखंड के गोमो से पकड़े गए दो दहेज लोभी, 21 लाख रुपए...

झारखंड के गोमो से पकड़े गए दो दहेज लोभी, 21 लाख रुपए झटक लिए और विवाह से किया इनकार

0
129

Acn18.com/कोरबा जिले की कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत राकेश सिंह और अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है। झारखंड के हजारीबाग जिला अंतर्गत गोमो से इनकी गिरफ्तारी की गई है। डीडीएम स्कूल रोड निवासी अमित सिंह की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच की। बताया गया कि दहेज के नाम पर इन लोगों ने 21 लाख रूपया एडवांस ले लिए थे और बाद में विवाह करने से इंकार कर दिया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया है जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!