Home KORBA छत्तीसगढ़ में कोरोना के 45 नए मरीज:प्रदेश में 382 एक्टिव मरीज, पॉजिटिविटी...

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 45 नए मरीज:प्रदेश में 382 एक्टिव मरीज, पॉजिटिविटी दर घटकर 1.65 प्रतिशत हुई

0
102

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई। प्रदेश भर में 2735 नमूनों की जांच में 45 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 102 लोगों को इलाज के बाद छुट्‌टी दी गई है। इस बीच किसी मरीज की जान नहीं गई। बढ़ते संक्रमण में मामले में एक तरह से यह छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में धीरे-धीरे कोरोना का संक्रमण लगातार कम हो रहा है और किसी भी मौत की खबर नहीं है।

प्रदेश के 15 जिलों में मिले कोरोना संक्रमित
प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 कोरोना संक्रमित मरीज दंतेवाड़ा जिले से मिले हैं। रायपुर से 6 मरीजों की पुष्टि हुई है। महासमुंद से भी 6 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बालोद जिले से 4, बेमेतरा से 3, कांकेर से 3, सूरजपुर जिले से भी 3 मरीजों की पुष्टि हुई है। सरगुजा जिले से 2, बिलासपुर से 2, बीजापुर से 2, बलौदाबाजार से 1, धमतरी से 1, बलरामपुर से 1, दुर्ग से 1 और कोरिया जिले से भी 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ में कम हो रही मरीजों की संख्या
प्रदेश में बीते तीन दिनों में मरीजों की संख्या में कमी जरूर देखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें को-मॉर्बिडिटी यानी कोरोना के अलावा किसी और गंभीर बीमारी की वजह से हुई है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अतिरिक्त सतर्कता बरने के लिए कहा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी को-मॉर्बिडिटी की वजह से हो रही मौतों को लेकर चिंता जाहिर की है और स्वास्थ्य विभाग को भी मरीजों की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए हैं।