Home छत्तीसगढ़ 9वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप:बोली- बेल्ट से पीटा, होश...

9वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप:बोली- बेल्ट से पीटा, होश आया तो कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट पार्ट, कमर में दर्द था

0
2

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जरहागांव थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले पीड़िता को रास्ते में रोककर बेल्ट से पीटा, फिर नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया और इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

समझें क्या है पूरा मामला
मुंगेली में 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
गैंगरेप का आरोप साहिल यादव और प्रहलाद धुरी पर लगा है।
शिकायत के मुताबिक घटनाक्रम 29 और 30 सितंबर 2026 का है।
छात्रा ने नशीला इंजेक्शन लगाने की बात पुलिस को बताई।
परिवार ने 1 अक्टूबर को शिकायत की, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2026 की शाम को 14 वर्षीय पीड़िता अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में साहिल यादव और प्रहलाद धुरी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने छात्रा के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मुंह बंद रखने के लिए उसे 500 रुपए देकर डराया-धमकाया गया।

error: Content is protected !!