Home KORBA मध्यप्रदेश में निर्मित 90 पाव अवैध मदिरा जब्त, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ में...

मध्यप्रदेश में निर्मित 90 पाव अवैध मदिरा जब्त, कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ में आबकारी विभाग ने की संयुक्त छापेमारी

0
131

Acn18.com/आचार संहित लगने के साथ ही कोरिया के साथ ही एमसीबी जिले में अवैध कार्यो पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन की टीम काफी गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा दोनों ही जिलों में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ सिलसिलवार ढंग से कार्रवाई की गई। प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई पोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में हुई जहां अलमसाय नामक आरोपी से एमपी की 70 पाव अवैध शराब को जप्त किया गया जिसकी लागत 8400 रुपए आंकी गई है। इसी के साथ ही सहेदव नामक आरोपी से 20 पाव एमपी के अंग्रेजी शराब के साथ ही कोरिया जिले के देवनारायण के घर से चार लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!