Acn18. Com कोरबा.कोरबा जिले के नकटीखार में अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर उतर आया। लंबे समय से मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के चक्कर काट रहे ग्रामीणों ने जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं देखी, तो मजबूर होकर चक्का जाम कर दिया।
जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। चक्का जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
आंदोलन की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगों को समझने और आंदोलन खत्म कराने की कोशिश में जुटे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से वे अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार नाराज ग्रामीणों को चक्का जाम का रास्ता अपनाना पड़ा।

फिलहाल मौके पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों से बातचीत जारी है। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की मांगों पर क्या आश्वासन देता है और क्या इस बातचीत के बाद चक्का जाम खत्म हो पाता है।









