Acn18Com.कोरबा कटघोरा में गणेशोत्सव का उत्साह अब चरम पर है… मंगलवार को निकली ‘कटघोरा के राजा’ की भव्य शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। अहिरन नदी से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कटघोरा गूंज उठा।
शोभायात्रा जब शहीद वीर नारायण चौक पहुंची, तो यहां 21 फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। ढोल-नगाड़ों, आकर्षक झांकियों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए।
इस भव्य आयोजन में विधायक प्रेमचंद पटेल समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
वहीं, जयदेव गणेशोत्सव समिति की ओर से इस वर्ष गणेशोत्सव के लिए 101 फीट ऊंचे उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति वाला भव्य पंडाल तैयार कराया जा रहा है, जो लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।
कटघोरा में गणेशोत्सव की भक्ति, आस्था और उल्लास का रंग साफ नजर आ रहा है… और ‘कटघोरा के राजा’ की भव्यता ने इस उत्सव को और खास बना दिया है।









