Home KORBA दीपका उपचुनाव में 73.8% मतदान, 645 में से 473 मतदाताओं ने डाले...

दीपका उपचुनाव में 73.8% मतदान, 645 में से 473 मतदाताओं ने डाले वोट; प्रत्याशियों ने जताई जीत की उम्मीद, देखिए वीडियो

0
2

Screenshot 2026 06 01 18 58 27 69 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

 

नगर पालिका परिषद दीपका के मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। मतदान केंद्र पर बनाए गए दो बूथों में कुल 73.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

 

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार वार्ड में कुल 645 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए। कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि टोप्पो ने कहा कि वार्ड की जनता का भरपूर समर्थन मिला है और उनकी जीत सुनिश्चित है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ऋषि सिदार राजा ने दावा किया कि इस बार भी परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा और मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर मतदान किया है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रत्याशी ने चुनाव को कांटे का मुकाबला बताते हुए कहा कि परिणाम रोचक होंगे। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी ने दावा किया कि उनका प्रदर्शन सभी दलों के चुनावी समीकरण बिगाड़ सकता है।

नगर पालिका दीपका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपचुनाव का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थित सांस्कृतिक भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। अब सभी की निगाहें 4 जून को होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं।