Home ट्रैंडिंग 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड:कार्तिक-यामी बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, धनुष को दो अवॉर्ड; 72 साल...

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड:कार्तिक-यामी बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, धनुष को दो अवॉर्ड; 72 साल में अवॉर्ड 7 से 45, प्राइज मनी ₹5 हजार से ₹3 लाख

0
10

गुजरात > 72वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के केवडिया में वंदेमातरम गाकर शुरू हुई। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को हो गई थी। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवॉर्ड दिए।

कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला, जबकि बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’ और बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ को दिया गया। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- दिल्ली से बाहर सेरेमनी का मकसद टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक पहुंचना है। इस पर विवाद करना ठीक नहीं

1954 में जब नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स शुरू हुए थे, तब सिर्फ 7 पुरस्कार दिए गए थे। अब 72 साल बाद 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में कुल 45 पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इनमें 26 फीचर फिल्म, 16 नॉन-फीचर फिल्म, 2 सिनेमा पर लेखन और 1 दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड शामिल है। यानी 7 पुरस्कारों से शुरू हुआ यह सफर अब भारतीय सिनेमा के कई अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंच गया है।

error: Content is protected !!