Home Astrology आवारा कुत्तों के हमले से 4 साल के चीतल की मौत,3 किमी...

आवारा कुत्तों के हमले से 4 साल के चीतल की मौत,3 किमी तक दौड़ाकर किया घायल, पानी पीने आया था चीतल

0
12
Oplus_16908288

*कोरबा ब्रेकिंग: आवारा कुत्तों के हमले से 4 साल के चीतल की मौत*

*3 किमी तक दौड़ाकर किया घायल, पानी पीने आया था चीतल*

IMG 20260605 131403
Oplus_16908288
IMG 20260605 131339
Oplus_16908288

 

 

वन मंडल कोरबा के करतला रेंज स्थित पुरैना गांव में आवारा कुत्तों के हमले से 4 साल के चीतल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चीतल पानी पीने के लिए गांव के पास आया था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

 

कुत्तों ने चीतल को करीब 3 किमी तक दौड़ाकर बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची।

 

वन विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में हर साल आवारा कुत्तों के हमले से 5-6 चीतल की मौत हो जाती है। यह इस साल की पहली घटना है। इस इलाके में भालू और जंगली सुअर भी रहते हैं, जिससे वन्यजीवों पर खतरा बना रहता है।

 

वन विभाग ने पशु चिकित्सक को बुलाकर चीतल का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया। विभाग ने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए कदम उठाने की बात कही है।