Home Uncategorized रायपुर-रतनपुर रोड में 4 की मौत, ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच हुई...

रायपुर-रतनपुर रोड में 4 की मौत, ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच हुई टक्कर

0
80

बिलासपुर, २७ फरवरी ।

रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे ट्रेलर सकरी-रतनपुर की ओर से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में पहुंच गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक ष्टत्र 04 रूक्त 4220 को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। वाहन में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।

error: Content is protected !!