26वां मटका फोड़ महोत्सव: अड़ीकछार टीम ने जीता 1.08 लाख का नगद पुरस्कार, कृष्ण भक्ति से गूंजा प्रगति नगर

0
48

26वां मटका फोड़ महोत्सव: अड़ीकछार टीम ने जीता 1.08 लाख का नगद पुरस्कार, कृष्ण भक्ति से गूंजा प्रगति नगरScreenshot 20250817 183244 Gallery

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोयलांचल क्षेत्र प्रगति नगर के राधे-कृष्ण मैदान में 26वें वर्ष मटका फोड़ महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। देर रात तक चले इस रोमांचक दही-हांडी प्रतियोगिता में ठीक 12:15 बजे अड़ीकछार की टीम ने मटका फोड़कर 1 लाख 8 हजार रुपए का नगद पुरस्कार अपने नाम किया।

हजारों की भीड़ जयकारों और तालियों के बीच इस सांस्कृतिक उत्सव की साक्षी बनी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी, कलिंगा कंपनी के जीएम विकास दुबे, एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत मंच पर उपस्थित रहे।

मंच से मुख्य अतिथियों ने किया उद्बोधन।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने 26 वर्षों से लगातार हो रहे आयोजन की प्रशंसा करते हुए घोषणा की कि राधे-कृष्ण मैदान में इस महोत्सव के लिए भव्य मंच का निर्माण कराया जाएगा।

एसईसीएल महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी ने इस आयोजन को रोमांचकारी बताते हुए इसे कृष्ण भक्ति से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया।

नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि दीपका की जनता हर साल इस आयोजन से गौरवान्वित होती है।

सांसद प्रतिनिधि पोशाक दास महंत ने आयोजन को क्षेत्र की शान बताया और सांसद निधि से सहयोग की घोषणा की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तनवीर अहमद ने कहा कि यह मटका फोड़ महोत्सव अब प्रदेश स्तर तक अपनी पहचान बना चुका है।

प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक झलकियों ने मन मोह लिया।

मुख्य दही-हांडी प्रतियोगिता के अलावा एकल मटका फोड़ और राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में एसईसीएल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सीमा त्यागी समेत पूरी महिला टीम ने भी सहभागिता कर आयोजन को गरिमा प्रदान की।

आयोजन समिति और संचालन बना आकर्षण।

महोत्सव का संचालन दमदार अंदाज़ में शाजी थॉमस ने किया। संयोजक रजनीश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं एल्डरमैन शिवचरण राठौर ने किया।
आयोजन समिति के संरक्षक अरुणीश तिवारी (दादा भाई) ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से यह आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

प्रगति नगर दीपका कॉलोनी क्षेत्र की शान बना आयोजन।

जगह-जगह से आए टोलियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें अड़ीकछार टीम ने बाज़ी मारी। पूरे प्रगति नगर में कृष्ण भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा। जयकारों, तालियों और ढोल-नगाड़ों के बीच सम्पन्न हुआ यह महोत्सव अब केवल दीपका की पहचान नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है।