spot_img

IPL में छत्तीसगढ़ के 2 क्रिकेट स्टार्स:हरप्रीत को पंजाब किंग्स ने 40, अजय मंडल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख में खरीदा

Must Read

acn18.com रायपुर/छत्तीसगढ़ की सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और अजय मंडल आईपीएल के 16वें सीजन के लिए दो अलग-अलग टीमों में चुन लिए गए हैं। हरप्रीत को पंजाब किंग्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा। जबकि अजय मंडल को धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपए की बेस प्राइज में टीम में शामिल किया।

- Advertisement -

हरप्रीत इसके पहले पुणे वॉरियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मध्यप्रदेश से चुने गए हैं। लेकिन अजय मंडल पहली बार दमखम दिखाएंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे में प्रदर्शन के दम पर ऑक्शन क्वालीफाई किया। वहीं, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने 13 लोगों के नाम इस सीजन के लिए भेजे थे।

अजय मंडल
अजय मंडल

ये खिलाड़ी थे ऑक्शन लिस्ट में
छत्तीसगढ़ के स्टार ऑलराउंडर शशांक सिंह जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे का हिस्सा थे। हालांकि, प्रर्दशन अच्छा नहीं होने के चलते उन्हें रिलीज कर दिया। बैट्समेन अमनदीप खरे, सुभम अग्रवाल और बॉलर रवि किरण जैसे प्लेयर्स को ऑक्शन के लिए चुना गया था मगर इन पर किसी ने हाथ नहीं डाला।

छत्तीसगढ़ के शशांक के फैन हो गए थे हरभजन
छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह का बल्ला आईपीएल 2022 में चल चुका है। गुजरात टाइटंस और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच हुए मुकाबले में सिक्सर की हैट्रिक लगाकर शशांक ने ऐतिहासिक पारी खेली। 8 महीने पहले आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच खेल रहे शशांक सिंह ने 20वें ओवर में दुनिया के तेज और शानदार बॉलर्स में शुमार लोकी फर्ग्यूसन की आखिरी तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के जड़े। शशांक ने छह गेंदों पर 25 रन बनाए।

मैच में बैक टू बैक 3 सिक्सर लगाने के बाद हरभजन सिंह भी शशांक सिंह के फैन हो गए। उन्होंने खुले दिल से कहा कि भाई मान गए शशांक सिंह ने यह साबित किया है कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।उन्होंने इतने वक्त तक जो मेहनत की आखिरकार उसका फल मिला है, और इस खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैं तो इनका फैन हो गया हूं।

सबसे महंगा कौन
IPL 2023 में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में शुक्रवार को हुए मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। निकोलस पूरन अब तक के सबसे महंगे विकेटकीपर हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा।

मिनी ऑक्शन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ और रात 8.30 बजे तक यानी 6 घंटे तक चला। टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए का टोटल पर्स था और अधिकतम 87 प्लेयर्स खरीदे जा सकते थे। हालांकि, सभी 10 टीमों ने मिलकर 167 करोड़ रुपए ही खर्च किए और 80 खिलाड़ी खरीदे। ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। उनपर 103.95 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह नीलामी में खर्च की गई राशि का 62.25% है।

पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार ,सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में सामने आई थी घटना

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -