Home छत्तीसगढ़ एकनाथ शिंदे बोले- भाजपा का CM हमें मंजूर:पद की लालसा नहीं; जब...

एकनाथ शिंदे बोले- भाजपा का CM हमें मंजूर:पद की लालसा नहीं; जब मुख्यमंत्री था तब मोदी साथ खड़े रहे, जो फैसला लेंगे स्वीकार

0
59

acn18.com/ महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के चार दिन बाद नए CM को लेकर स्थिति साफ होती दिख रही है। बुधवार को ठाणे में एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि, भाजपा का सीएम हमें मंजूर है।

मैंने मोदी जी को फोन किया था हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, मन में कोई अड़चन न लाएं। हम सब NDA का हिस्सा हैं। भाजपा की बैठक में जो फैसला लिया जाएगा, हमें मंजूर होगा। कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। हम सरकार बनाने में अड़चन नहीं बनेंगे।

शिंदे ने आगे कहा कि, मैं कभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझता। मैंने हमेशा आम आदमी बनकर काम किया। यह जनता की विजय है। समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद। इलेक्शन के वक्त सुबह 5 बजे तक काम करते थे। सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की।