Home छत्तीसगढ़ कटघोरा इलाके में दौरे पर रहे दीपक बैज,धान खरीदी को लेकर किया...

कटघोरा इलाके में दौरे पर रहे दीपक बैज,धान खरीदी को लेकर किया कटाक्ष

0
84

acn18.com/  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज कोरबा प्रवास पर हैं। वे जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर जिले भर के कांग्रेसियों की बैठक लेंगे।

बता दें कि आज बुधवार को प्रात: 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर आवश्यक बैठक लेंगे।

बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला अध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल एवं श्रीमती सपना चौहान ने बैठक में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, पार्षद, आईटी सेल, पूर्व पार्षद, पूर्व एल्डरमेन, वार्ड, जोन व बूथ कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।

 

 

error: Content is protected !!