हाथियों ने गांव में घुसकर ढाया कहर
भयभीत ग्रामीण छिपकर गुजार रहे हैं रात
देखिए वीडियो

कोरबा जिले के वन मंडल कटघोरा के पसान रेंज में लगभग साढ़े चार दर्जन जंगली हाथी एक सप्ताह से भ्रमण कर रहे हैं। इन हाथियों ने गौरेला ढांढ बस्ती में प्रवेश कर दो मकान को तहस-नहस कर दिया।
भयभीत ग्रामीण जंगली हाथियों से बचने के लिए अपनी रात कहीं ना कहीं छिपकर बिता रहे हैं। बताया जाता है की बस्ती में सामुदायिक भवन पिछले 10 वर्षों से अधूरा पड़ा है ।स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नींव खोद कर छोड़ दी गई थी ।यहां बिजली के तार जहां भी लगे थे उसे काट कर चोर उठा ले गए हैं। इस अंधेरे के कारण जंगली हाथी गांव में प्रवेश करते हैं तो दिखाई नहीं देते ।अधूरा सामुदायिक भवन ऐसी विषम परिस्थिति में शरण लेने लायक है ही नहीं। भयभीत ग्रामीणों को वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हाथी से दूर रहने और जंगल की तरफ ना जाने की सलाह देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ले रहे हैं।



