Home Astrology सरगुजा में 12 लाख के इंजेक्शन ले जाते हुए पकड़ा गया तस्कर

सरगुजा में 12 लाख के इंजेक्शन ले जाते हुए पकड़ा गया तस्कर

0
145

सरगुजा में 12 लाख के इंजेक्शन ले जाते हुए पकड़ा गया तस्करIMG 20250803 WA0035

अंबिकापुर। अंबिकापुर की गांधीनगर पुलिस ने 12 लाख रुपए के नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 1200 नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार थाना गांधीनगर पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मनेन्द्रगढ़ रोड से सेंट्रल स्कूल के सामने रोड किनारे एक युवक ने अपने पीठ पर बैग एवं साथ में सफेद प्लास्टिक बोरा ले रखा था, जिनमें कोई समान रखा दिखाई दे रहा था। उक्त युवक बिना कारण पुलिस टीम को देख कर बोरे को वहीं छोडकर बैग के साथ भागने लगा, जिसे पुलिस स्टॉफ के द्वारा दौड़ाकर पकड़ कर घटनास्थल पर लाकर पूछताछ की गई।

संदेही ने अपना नाम रोहित भगत, जशपुर हाल मुकाम सुभाषनगर, थाना गांधीनगर का होना बताया। संदेही से भागने का कारण तथा बोरा व बैग में रखे समान के विषय में पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब न देकर संदिग्धता प्रदर्शित किया।

पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति मे संदेही के कब्जे मे रखे पिट्ठू बैग एवं प्लास्टिक बोरा की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लगभग 12 लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद की गईं। उक्त नशीले पदार्थो के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दे सका।

आरोपी के द्वारा वाणिज्यक मात्रा में नार्कोटिक्स युक्त इंजेक्शन रख कर परिवहन करना पाए जाने और उसके विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से थाना गांधीनगर में धारा 22(सी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी से उक्त नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन लाने के संबंध में अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!