Home Uncategorized सड़क पर मवेशी बना मौत का कारण, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक...

सड़क पर मवेशी बना मौत का कारण, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को लिया चपेट में, दो लोगों की मौत एक की हालत गंभीर, कटघोरा नेशनल हाईवे हाइवे पर घटी घटना

0
148

सड़क पर मवेशी बना मौत का कारण, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को लिया चपेट में, दो लोगों की मौत एक की हालत गंभीर, कटघोरा नेशनल हाईवे हाइवे पर घटी घटना

IMG 20250706 WA0018

कोरबा के कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगो की मौत हो गई एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को डायल 112 की टीम ने कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया उसकी हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाकारित पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है की बाइक पर तीन लोग , ढेलवाडीह निवासी 37 वर्षीय अजय यादव और 26 वर्षीय सुमित गुप्ता और एक अन्य साथी सवार थे। तीनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और किसी काम से बाहर गए हुए थे। देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना घटित हुई
। हादसे में अजय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं समीर की इलाज के दौरान मौत हुई वहीं तीसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन का अनियंत्रित होना सड़क पर मवेशियों का बैठना भी हादसे का कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों की माने तो पिकअप वाहन की रफ्तार काफी तेज थी चुकी बरसात भी हो रही थी और बीच सड़क पर मवेशी भी बैठे हुए थे जिसे बचाने के फेर में पिकअप ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर व पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही पिकअप चालक को मामूली चोटे आई है।

इस हादसे के बाद 112 को इसकी सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक को कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे वहीं इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को दी गई।

error: Content is protected !!