Home KORBA शिक्षिका ने घर में लगाई फांसी : सूरजपुर के आत्मानंद स्कूल में...

शिक्षिका ने घर में लगाई फांसी : सूरजपुर के आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ, मौत की वजह बनी पहेली

0
14

 

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में 26 साल की आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय शिक्षिका ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सलका निवासी के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।

 

 

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात के समय की बताई जा रही है। महिला ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं

पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसे लेकर पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है