Home छत्तीसगढ़ शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त: तीन नोटिस के बाद भी दस्तावेज...

शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त: तीन नोटिस के बाद भी दस्तावेज नहीं देने पर निगम की कार्रवाई, बंधवापारा में चला बुलडोजर

0
10

बिलासपुर। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ बिलासपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। बंधवापारा सतबहिनया मंदिर के पास नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, संबंधित निर्माण को लेकर नगर निगम की ओर से तीन नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद निर्माण से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ दिया।

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति है।