Home Astrology शादी के लिए लड़की वाले नहीं माने तो जा कूदे हसदेव नदी...

शादी के लिए लड़की वाले नहीं माने तो जा कूदे हसदेव नदी में, प्रेमी तो बचा लिया गया लेकिन प्रेमिका का पता नहीं, देखें वीडियो

0
166

शादी के लिए लड़की वाले नहीं माने तो जा कूदे हसदेव नदी में

प्रेमी तो बचा लिया गया लेकिन प्रेमिका का पता नहीं

देखें वीडियो

लड़के लड़की में प्रेम हुआ ।दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। लड़के के घर वाले शादी के लिए तैयार थे लेकिन लड़की के घर वालों ने न कर दिया ।दोनों ने खुदकुशी करने का निर्णय लिया और हसदेव नदी पर बने एनीकट से पानी में जा कूदे। प्रेमी तो बचा लिया गया लेकिन प्रेमिका का पता नहीं चल पा रहा है

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की दो लोग हसदेव नदी पर गिरवा घाट में बने एनी कट से पानी में कूद गए हैं। गोताखोर की मदद से पुलिस के जवान पानी में कूदे। जान आफत में डालकर कर्तव्य निर्वहित कर रहे जवानों को एक बार तो लगा कि वह भी पानी के तेज बहाव में बह जाएंगे लेकिन किसी तरह नदी के मध्य सुखे स्थल पर खड़े उस युवक तक जा पहुंचे जो पानी में कूदा था

युवक से जब पूछा गया कि तुम कौन हो और पानी में क्यों कूदे थे तो उसने अपना नाम राहुल और निवासी काशी नगर बताया ।उसने बताया कि उसका महाराणा प्रताप नगर में निर्मित अटल आवास निवासी एक लड़की से प्रेम है दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। राहुल का परिवार शादी के लिए राजी था लेकिन लड़की का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। बस फिर क्या था दोनों ने खुदकुशी करने का निर्णय लिया और हसदेव नदी में जाकर कूद गए

Screenshot 20250918 161841 Gallery

राहुल के बताए अनुसार उसके साथ जिस प्रेमिका ने छलांग लगाई थी उसतक गोताखोर नहीं पहुंच पाए। राहुल की प्रेमिका कहां है किस हालत में है पता नहीं clip

error: Content is protected !!