Home Uncategorized वन कर्मियों का कारनामा कैमरे में कैद जांच कर कार्रवाई करने...

वन कर्मियों का कारनामा कैमरे में कैद जांच कर कार्रवाई करने की वजाय मंगा ली गई दारू,जाम चलने लगे दिल मचलने लगे देखिए वर्दी धारियों की शराब खोरी

0
66

IMG 20250618 WA0069 1 IMG 20250618 WA0066 1 IMG 20250618 WA0065 1वन कर्मियों का कारनामा कैमरे में कैद

जांच कर कार्रवाई करने की वजाय मगा ली गई दारू

जाम चलने लगे दिल मचलने लगे

देखिए वर्दी धारियों की शराब खोरी

अवैध कटाई कर अर्जुन की लकड़ी का भंडारण करने की शिकायत पर जांच करने गए वन विभाग के आधा दर्जन वर्दी धारियो का एक वीडियो वायरल हुआ है ।जिसमें आरा मिल में ही बैठकर यह सभी शराब का आनंद उठा रहे हैं।

हुआ यूं कि जांजगीर चांपा जिले के खपरीडीह में एक आरा मिल संचालक द्वारा अर्जुन की लकड़ी अवैध तरीके से कटवा कर इसका भंडारण किए जाने की शिकायत मिली। इसकी जांच का जिम्मा जिन वन कर्मियों को दिया गया वे आरा मिल पहुंचे। यहां जांच कर कार्रवाई करने की बजाय मिल संचालक से शराब मंगवा कर वहीं इसका सेवन शुरू कर दिया

शराब खोरी का वीडियो वायरल होने के पश्चात डीएफओ हिमांशु डोंगरे द्वारा वन कर्मियों का अल्कोहल टेस्ट कराया गया। पता चला है कि सभी 6 कर्मचारियों की रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है