Home KORBA राजधानी रायपुर में करोड़ों की लूट: बदमाशों ने सराफा व्यापारी से 86...

राजधानी रायपुर में करोड़ों की लूट: बदमाशों ने सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी लूटी

0
226

राजधानी रायपुर में करोड़ों की लूट: बदमाशों ने सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी लूटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार तड़के बड़ी लूट की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने सराफा व्यापारी राहुल गोयल को बंधक बनाकर उसकी दुकान से करीब 86 किलो चांदी के जेवरात लूट लिए। चांदी की कीमत लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, मामला सदर बाजार स्थित शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स का है। सुबह करीब 4 बजे दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और बंदूक की नोक पर व्यापारी से गेट खुलवाया। इसके बाद उसके हाथ-पांव बांध दिए और बेहोश करने के लिए कुछ सुंघा दिया। बदमाश दुकान से 86 किलो चांदी समेटकर रस्सी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची। एएसपी लखन पटले ने बताया कि व्यापारी राहुल गोयल मूल रूप से आगरा का रहने वाला है और रायपुर में चांदी का कारोबार करता है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है

error: Content is protected !!