Home Uncategorized मंदिर में पूजा करने के बाद मनोज ने कर ली खुदकुशी

मंदिर में पूजा करने के बाद मनोज ने कर ली खुदकुशी

0
80

मंदिर में पूजा करने के बाद मनोज ने कर ली खुदकुशीIMG 20250610 WA0000

सर्वमंगला मंदिर कोरबा के समीप रेल लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पता लगाया जाने लगा कि यह शख्स आखिर है कौन । देर रात तक पुलिस यह जानने में सफल हो गई कि मृतक कौन और कहां का रहने वाला है। उसने आत्महत्या की है अथवा दुर्घटना के कारण मौत हुई है, इसका भी खुलासा हो गया ।

कुसमुंडा चौकी पुलिस के अनुसार मृतक मनोज कुमार दादर में निवासरत थे ।दो पुत्रियों के पिता मनोज वीडियोग्राफी और अन्य काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। कल शाम मनोज बाइक पर सवार होकर घर से निकले और पुराने बस स्टैंड में निवासरत अपने मित्र विशाल के यहां मोटरसाइकिल और मोबाइल को छोड़ दिया ।वहां से वह सर्वमंगला मंदिर पहुंचे ।माता रानी का दर्शन किया और फिर रेलवे फाटक पर उन्होंने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली । मृतक मनोज के नजदीकी सूत्रों के अनुसार आर्थिक तंगी खुदकुशी का कारण हो सकती है

बताया जाता है कि मनोज की दोनों पुत्रियों में से एक ,दो दिन पहले ही दादर पहुंची है और दूसरी पुत्री विदेश में है। बहरहाल मनोज की डेथ बॉडी कुसमुंडा मर्चुरी में रखी गई है। पुलिस को परिजनों के प्रतीक्षा है