Home देश दुनिया भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन G20 का मेंबर बना:प्रस्ताव पास होते...

भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन G20 का मेंबर बना:प्रस्ताव पास होते ही जयशंकर ने यूनियन लीडर को बुलाया, उन्होंने PM मोदी को गले लगाया

0
72

नई दिल्ली में आज यानी 9 सितंबर को G20 समिट का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के भाषण की शुरुआत मोरोक्को के भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। इसके बाद PM ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस पर समिट में पहुंचे अफ्रीकन यूनियन के हेड ने अजाली असोमानी ने PM को गले लगा लिया। भारत काफी समय से अफ्रीकन यूनियन को परमानेंट मेंबर बनाने की मांग कर रहा था।

PM ने अपने भाषण में ये भी कहा कि विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। 21वीं सदी दुनिया को नई दिशा देने वाली है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष को रिसीव किया। PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का गले लगाकर स्वागत किया।

वहीं, बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी। समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। वहीं, कल देर शाम भारत आए अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।

G20 के मेहमानों को रिसीव करते PM मोदी…

PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया। बाइडेन को कोणार्क चक्र दिखाकर उसके बारे में जानकारी दी।
PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया। बाइडेन को कोणार्क चक्र दिखाकर उसके बारे में जानकारी दी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी उद्घाटन सत्र से पहले भारत मंडपम पहुंचीं, जहां PM ने उनका स्वागत किया।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी उद्घाटन सत्र से पहले भारत मंडपम पहुंचीं, जहां PM ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज की आंख पर लगी चोट को लेकर उनका हालचाल जाना।
प्रधानमंत्री ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज की आंख पर लगी चोट को लेकर उनका हालचाल जाना।
PM मोदी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का गर्मजोशी से स्वागत किया, वे रूसी राष्ट्रपति पुतिन की जगह समिट में पहुंचे हैं।
PM मोदी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का गर्मजोशी से स्वागत किया, वे रूसी राष्ट्रपति पुतिन की जगह समिट में पहुंचे हैं।
विदेशी राष्ट्र प्रमुखों को रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सुबह ही भारत मंडपम पहुंच गए थे।
विदेशी राष्ट्र प्रमुखों को रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सुबह ही भारत मंडपम पहुंच गए थे।

ये राष्ट्राध्यक्ष नहीं आए
G20 की इस बेहद अहम समिट में कुछ अहम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शामिल हैं। इसके अलावा स्पेन के सांचेज भी इस समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।