Home KORBA एसईसीएल अधिकारी के घर चोरी करने घुसे चार नाबालिग चोर रंगे हाथ...

एसईसीएल अधिकारी के घर चोरी करने घुसे चार नाबालिग चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, लोगों की भीड़ देखकर चोरों ने खुद को कमरे में किया बंद, पुलिस ने समझाईश देकर निकाला सभी को बाहर

0
145

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में मानिकपुर चैकी अंतर्गत शहीद भगत सिंह काॅलोनी स्थित एसईसीएल के स्टाॅफ आॅफिसर के घर धावा बोलकर चोरी करने घुसे चार नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। एसईसीएल अधिकारी सतीश कुमार के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे फिर अलमारी तोड़कर सामानों की चोरी करने में लगे हुए थे। घर का लाईट जलता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चोरी की भनग से लोगों की भीड़ भी मौके पर इकट्ठी हो गई जिससे चार डर गए और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। हालांकि पुलिस ने चारों को समझाईश दी जिसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। बच्चों ने बताया,कि वे सभी भूखे थे यही कारण है,कि वे घर के भीतर घुसे थे। सभी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!