Home KORBA यात्री बस हुई हादसे का शिकार, आधा दर्जन यात्री घायल, दो को...

यात्री बस हुई हादसे का शिकार, आधा दर्जन यात्री घायल, दो को लगी गंभीर चोट

0
160

Acn18.com/कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। कनकी-पंतोरा मार्ग पर बस मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाईडर को तोड़ते हुए उसके उपर जा चढ़ी। बस राधे-कृष्ण कंपनी की है,जो बिलासपुर से होते हुए रायपुर फिर जशपुर होते हुए रांची तक जाती है। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं जिनमें से दो को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।

error: Content is protected !!