Home KORBA बिहार में जिउतिया पर्व के दौरान डूबने से 43 मौतें: इनमें 37...

बिहार में जिउतिया पर्व के दौरान डूबने से 43 मौतें: इनमें 37 बच्चे; 16 जिलों में हादसे, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 10 की जान गई

0
118

Acn18. Com.बिहार में जिउतिया पर्व के दौरान नदी और तालाबों में नहाने के दौरान हादसों में अब तक 43 की मौत हो गई। इनमें 37 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।

ये हादसे 24 और 25 सितंबर को हुए। सबसे ज्यादा 10 मौतें औरंगाबाद जिले में हुई हैं। यहां दो अलग-अलग घटनाओं में 8 बच्चे डूब गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी कई लोग लापता हैं। इन्हें खोजने का काम जारी है।

ये हादसे राज्य के 16 जिलों में हुए हैं। CM नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

 

error: Content is protected !!