
*बिलासपुर:* सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा में एक सनकी आदतन बदमाश ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक पर बैठे युवक के सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को गंभीर चोट आने पर *सिम्स में भर्ती* कराया गया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना *तेलीपारा के दरबार लॉज के पास* की है। घटना का *सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है*, जिसमें बदमाश युवक पर हमला करता साफ दिख रहा है।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।








