
*बिलासपुर:* सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। दही हांडी लटकाते वक्त एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।
हादसे में *20 वर्षीय राजा खान गंभीर रूप से झुलस* गया। बताया जा रहा है कि युवक दही हांडी लटका रहा था, इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल *सिम्स अस्पताल* भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
यह पूरी घटना *सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक* की बताई जा रही है।








