Home KORBA अरनपुर मर्डर केस : जादू-टोना के शक में व्यक्ति की हत्या कर...

अरनपुर मर्डर केस : जादू-टोना के शक में व्यक्ति की हत्या कर जलाया शव, 6 आरोपियों पर FIR दर्ज

0
9

 

दक्षिण बस्तर के अरनपुर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

दक्षिण बस्तर के अरनपुर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और जादू- टोना के शक में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से आरोपियों ने शव को गांव के श्मशान घाट में ले जाकर जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्परता दिखाते हुए मामले में संलिप्त 6 मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को थाना अरनपुर क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव को रातों-रात श्मशान घाट में जला दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अरनपुर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की गहन जाँच शुरू की।

 

6 आरोपियों पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और जांच की। इसी दौरान मामले में 6 आरोपियों की पहचान की गई है।

आरोपियों के नाम

 

1. कोसा मंडावी

2. नंदा मंडावी

3. नंदा कोवासी

4. आयता कवासी

5. भीमा मंडावी

6. हिड़मा बारसे

आरोपियों पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना अभी जारी है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है