Home Astrology फ्री फायर गेम खेलेने के दौरान 14 साल की लड़के ने 17...

फ्री फायर गेम खेलेने के दौरान 14 साल की लड़के ने 17 साल की लड़के पर चाकू से किया हमला ,गंभीर हालत में नाबालिक को रायपुर अस्पताल में किया गया दाखिल

0
152

बालोद जिले के कवंर चौकी क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है,फ्री फायर गेम खेलने के दौरान एक 14 साल के लड़के ने 17 साल के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया है घायल लड़के को धमतरी के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां घायल का इलाज जारी है पूरा मामला गुरुर थाना के कंवर चौकी क्षेत्र का है जहां 3-4 दोस्त रोज की तरह शनिवार की रात भी खाना खाकर गांव के पंचायत भवन के आसपास बैठकर मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहे थे इस दौरान 14 साल का आरोपी नाबालिग लड़का गेम खेलते हंसने लगा,जिसपर घायल नाबालिग लड़के द्वारा क्यों हस रहा है पूछने पर आरोपी ने मार दूंगा मार दूंगा कहकर बोलने लगा और चाकू से हमला कर दिया युवक को गम्भीर हालत में रायपुर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है वहीं आरोपी नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे बाल सप्रेक्षण गृह ले जाया गया

Screenshot 2025 08 12 11 36 48 717 com.whatsapp.w4b

error: Content is protected !!