पत्नी से अवैध संबंध के शक पर 5 लोगों ने की पुजारी की निर्मम हत्या

पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में एक युवक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा दी। चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी पुलिस की मदद से देर रात पकड़ा गया।दरअसल तखतपुर क्षेत्र के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक (30) का आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से प्रेम संबंध था। इसी वजह से 6 महीने पहले सुरेश और उसकी पत्नी का सामाजिक तलाक भी हो चुका था। रंजिश पाल चुके सुरेश ने बुधवार देर रात दोस्तों के साथ मिलकर पुजारी को मोटरसाइकिल की पूजा का बहाना बनाकर बाहर बुलाया। इसके बाद ईंट और सस्पेंशन पाइप से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा और तखतपुर थाना टीम के साथ ACCU की संयुक्त कार्रवाई से पुलिस ने हत्या के महज 12 घंटे बाद ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया। धमतरी पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।




