spot_img

देखिए वीडियो: शहर में निकाली गई मां की चुनरी यात्रा ,बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल ,लोगों की सुख समृद्धी की कामना की गई

Must Read

acn18.com कोरबा/ नवरात्र के पावन मौके पर धार्मिक समरसता का भाव प्रकट करने की मंशा से धर्म जागरण संगठन की मातृ शक्ति द्वारा शहर में 108 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट हुई और मां दुर्गा को यह चुनरी समर्पित की गई। धर्मांतरण को रोकने के साथ ही हिंदुओं को एकजुट करने की मंशा से यह आयोजन किया गया था।

- Advertisement -

शारदेय नवरात्र के पावन पर्व के मौके पर कई तरह के धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। इसी कड़ी में धर्म जागरण की तरफ से शहर में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। कोसाबाड़ी चौक स्थित हनुमान मंदिर से 108 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया जो पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहा। धर्म जागरण की मातृशक्ति द्वारा चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित हुई। चुनरी यात्रा आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य धार्मिक समरसता प्रकट करने के साथ ही धर्मातरण को रोकना है इतना ही नहीं हिंदुओं को एकजुट करना भी इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।

मां दुर्गा की 108 मीटर लंबी चुनरी यात्रा ने पूरे शहर का भ्रमण किया जिसके बाद इसे मां दुर्गा को समर्पित कर कोरबा वासियों की सुख समृद्धी की कामना करने के साथ ही यहां हमेशा शांति व्यवस्था कायम रहने की कामना की गई।

कोरबा को मिली दस रीपा केंद्र की सौगात, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने किया उद्घाटन ,ग्रामीणों को मुहैया कराए जाएंगे रोजगार के साधन

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -