spot_img

दिग्विजय की कार ने युवक को टक्कर मारी:10 फीट दूर गिरा बाइक सवार; पुलिस ने पूर्व CM की गाड़ी जब्त की

Must Read

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कार ने गुरुवार को एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह करीब 10 फीट दूर जा गिरा। उसके सिर में चोट आई है। उसे भोपाल रेफर किया गया है। घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की है।

- Advertisement -

दिग्विजय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव में उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे कार से राजगढ़ के लिए निकले। दोपहर करीब 3 बजे जीरापुर के पास एक बाइक सवार काफिले के सामने आ गया और हादसा हो गया। घायल युवक का नाम रामबाबू बागरी (20) निवासी परोलिया है।

दिग्विजय सिंह ने जीरापुर के अस्पताल जाकर घायल युवक का हालचाल जाना।
दिग्विजय सिंह ने जीरापुर के अस्पताल जाकर घायल युवक का हालचाल जाना।

उसका हाल जानने दिग्विजय सिंह अस्पताल पहुंचे और युवक को भोपाल रेफर करने को कहा। दिग्विजय ने यह भी कहा कि मैं युवक का इलाज करवाऊंगा। डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

दिग्गी बोले- मेरी गाड़ी जब्त करो, ड्राइवर पर केस बनाओ
घटना को लेकर दैनिक भास्कर ने दिग्विजय सिंह से बात की। उन्होंने कहा- ईश्वर की कृपा से युवक को ज्यादा चोटद नहीं लगी है। उसे भोपाल भेज दिया गया है। उसका इलाज मैं करवाऊंगा।

दिग्विजय ने कहा कि हम धीरे-धीरे जा रहे थे तभी युवक बाइक से अचानक सामने आ गया। हालांकि घायल युवक का आरोप है कि कार ड्राइवर लापरवाही से और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था।

दिग्विजय सिंह का कहना है कि युवक अचानक कार के सामने आ गया। हालांकि युवक का आरोप है कि कार ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
दिग्विजय सिंह का कहना है कि युवक अचानक कार के सामने आ गया। हालांकि युवक का आरोप है कि कार ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉक्टर संतोष बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

acn18.com । लोकसभा चुनाव के दौर में कांग्रेस संगठन के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नवीन नियुक्तियां की जा रही...

More Articles Like This

- Advertisement -