
गेवरा दीपका
दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है।
Vo करण चौहान (16) पिता बृजलाल मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पिता कैलाश पीछे बैठा था। दोनों तिवरता से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार में अचानक मोड़ पर मोटरसाइकिल बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BQ 4982 को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया








