
भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य दिवस पर छत्तीसगढ़ में शराब नहीं बिकेगी .
सर्व यादव समाज के आग्रह को स्वीकार कर सरकार ने आबकारी विभाग के जरिए जन्माष्टमी को शराब दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है
सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के दिन प्रदेश में शराब दुकाने बंद रखी जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ की सभी देसी विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है।
प्रदेश सरकार द्वारा सर्व यादव समाज की मांग पर शराब दुकान बंद करने के निर्णय का रमेश यदु ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है








