Home KORBA छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता : संक्रमितों का आंकड़ा 170...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई चिंता : संक्रमितों का आंकड़ा 170 के करीब, रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

0
6

 

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 7 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 7 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 170 के करीब पहुंच गई है।

 

 

रायपुर में संक्रमण का सबसे ज्यादा असर

राजधानी रायपुर में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में अधिक बनी हुई है। जिले में अब तक 73 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि वर्तमान में 14 मरीज एक्टिव बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों की निगरानी और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

19 जिलों तक फैला संक्रमण

स्वाइन फ्लू का संक्रमण अब छत्तीसगढ़ के 19 जिलों तक पहुंच चुका है। लगातार नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।

 

अस्पतालों में बढ़ाई जा रही तैयारी

बढ़ते मरीजों को देखते हुए जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और बेड की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग संभावित मरीजों के लिए उपचार और निगरानी की व्यवस्था मजबूत करने में जुटा है, ताकि संक्रमण बढ़ने की स्थिति में अस्पतालों पर अचानक दबाव न आए