Home Astrology छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने किया वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने किया वृक्षारोपण

0
81

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने किया वृक्षारोपण

IMG 20250808 WA0020

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। पौड़ी बहार उद्यान में महापौर और आयुक्त की उपस्थिति में चेंबर पदाधिकारीयो और गणमान्यलोगों ने वृक्षारोपण किया।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा शाखा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया

महापौर और आयुक्त ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम सबको पर्यावरण की रक्षा करते हुए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए साथ ही जो पौधे लगाए गए हैं वह वृक्ष का रूप धारण करें इसका भी हमें ख्याल रखना चाहिए

इस अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी कार्यकारी अध्यक्ष परशुराम रामानी महासचिव गजानंद अग्रवाल कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद अशोक चावलानी भारत विकास परिषद के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव समेत अनेक गणमान्य नागरिको ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया