Home KORBA कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने लॉज में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट...

कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने लॉज में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

0
7

 

 

*बिलासपुर:* पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा लॉज में एक ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लॉज के कमरे में उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली है।

 

मृतक की पहचान *प्रदीप जायसवाल* के रूप में हुई है, जो *कोरबा के दीपका* का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से एक *सुसाइड नोट भी बरामद* किया गया है। सुसाइड नोट में युवक ने डिप्रेशन में होने का जिक्र किया है और इस कदम के लिए परिवार से माफी मांगी है।

 

यह मामला *सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा लॉज* का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।