Home Uncategorized कोरबा की सड़के हुई रक्त से लाल,अलग-अलग दुर्घटनाओं में आज 6 लोगों...

कोरबा की सड़के हुई रक्त से लाल,अलग-अलग दुर्घटनाओं में आज 6 लोगों की मौत

0
121

Acn18. Com.कोरबा जिले में एक तरफ प्रशासन के साथ मिलकर आम लोग गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे थे तो दूसरी तरफ तीन अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग मौत को प्राप्त हो रहे थे। तीन घटनाओं में छह लोगों की मौत के अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी है

कोरबा जिले में पहली घटना दीपिका थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव के समीप घटी जहां दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए
दूसरी घटना कटघोरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बिंझरा के पास घटी जहां बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक में सवार तीन लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं तीसरे व्यक्ति की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह सभी ग्राम रतिजा निवासी थे

तीसरी घटना भी कटघोरा थाना अंतर्गत ही घटित हुई। यहां बाइक और बस में टक्कर हो जाने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है

error: Content is protected !!