कार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नहर में जा गिरी
कोरबा की सर्वमान्य देवी सर्वमंगला मंदिर के समीप बरबसपुर मुख्य मार्ग पर एक कार अ नियंत्रित होकर 20 फीट गहरी नहर में जा समाई। आज सुबह की घटना बताई जा रही है। कार में कौन सवार था इसका पता नहीं चल पा रहा है। सर्वमंगला चौकी पुलिस पता लग रही है की कार का मालिक कौन था और जिस समय दुर्घटना घटी उसमें कौन-कौन सवार था और सवार लोगों की दशा क्या है



