Home Astrology एसईसीएल गेवरा खदान में दर्दनाक हादसा — ट्रेलर की चपेट में आने...

एसईसीएल गेवरा खदान में दर्दनाक हादसा — ट्रेलर की चपेट में आने से चालक की मौत, जांच जारी देखिए वीडियो

0
222

एसईसीएल गेवरा खदान में दर्दनाक हादसा — ट्रेलर की चपेट में आने से चालक की मौत, जांच जारी
देखिए वीडियोScreenshot 20251009 201949 GalleryScreenshot 20251009 201949 Gallery 1

एसईसीएल गेवरा खदान परिसर में आज शाम लगभग चार बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक ने अपनी जान बचाने के लिए वाहन से कूदने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश वह ट्रेलर के पिछले पहियों की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर गरुड़ ट्रांसपोर्ट कंपनी का था और खदान के भीतर सामग्री लेकर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय कर्मचारियों और मजदूरों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और खदान परिसर में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।