
कुसमुंडा खदान में कार्यरत मजदूर किस श्रमिक संगठन के साथ ज्यादा जुड़े हुए हैं इसका सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। तीन दिन तक यह सत्यापन कार्य चलेगा
एसईसीएल में सक्रिय श्रमिक संगठन के पदाधिकारी प्रयास कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी उनके संगठन के पक्ष में अपना अभिमत दें। तीन दिन तक चलने वाले सत्यापन कार्य के पश्चात पता चल जाएगा कि कुसमुंडा क्षेत्र में किस यूनियन की सदस्य संख्या कितनी है





