Home KORBA अंबिकापुर के लहपटरा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट, मंत्री के PA...

अंबिकापुर के लहपटरा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट, मंत्री के PA पर 5 थप्पड़ मारने का आरोप, CCTV आया सामने

0
4

 

 

Screenshot 2026 09 04 16 40 39 78 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

*अंबिकापुर:* लहपटरा टोल प्लाजा पर टोलकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पीए ओम प्रकाश राजवाड़े ने टोलकर्मी को पांच थप्पड़ जड़ दिए।* घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

 

घटना *2 सितंबर की देर रात* की बताई जा रही है। मंत्री का काफिला बिलासपुर से अंबिकापुर आ रहा था। काफिले की पहली गाड़ी टोल पार कर गई, जबकि दूसरी गाड़ी पर अचानक टोल बैरियर का बूम गिर गया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

 

बताया जा रहा है कि फॉलो वाहन नहीं होने के कारण टोलकर्मी समय पर बूम नहीं उठा सका। इसके बाद गुस्साए पीए ने टोलकर्मी *महेंद्र राजवाड़े* से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वीडियो में टोलकर्मी हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर पीए को वापस गाड़ी में बैठाया।

 

घटना के अगले दिन टोलकर्मी ग्रामीणों के साथ *लखनपुर थाने* पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका एमएलसी कराया है। ग्रामीणों ने एफआईआर दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।