Home Uncategorized मनेंद्रगढ़ में चोरों का खेल खत्म! 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल...

मनेंद्रगढ़ में चोरों का खेल खत्म! 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

0
34

Acn18. Com एमसीबी.मनोज श्रीवास्तव एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सरिया, मोटरपंप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

मनेंद्रगढ़ शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और पुलिस की जांच के आधार पर पांच संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी के सामान की बरामदगी की गई। आरोपियों के कब्जे से सरिया, मोटरपंप और अन्य सामान जब्त किया गया है। बरामद सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इन वारदातों में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या इनका संबंध शहर में हुई अन्य चोरियों से भी है।

फिलहाल पांचों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!