Home छत्तीसगढ़ पुलिस अभ्यर्थियों का हंगामा, गृह मंत्री से बहस के बाद घेरा कार्यालय;...

पुलिस अभ्यर्थियों का हंगामा, गृह मंत्री से बहस के बाद घेरा कार्यालय; सेकंड लिस्ट और 1600 पदों की मांग

0
45

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की सेकंड लिस्ट जारी करने और 1600 रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर कवर्धा में पुलिस अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच अभ्यर्थियों की उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से तीखी बहस हो गई। गृह मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया, लेकिन इसके बावजूद आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

गृह मंत्री के कार्यालय का घेराव

रविवार रात बड़ी संख्या में पुलिस अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी कार्यालय के गेट के सामने बैठकर और लेटकर नारेबाजी करते नजर आए। अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की।

मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत की मांग

आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं कवर्धा पहुंचकर उनसे सीधे बातचीत करें और पुलिस भर्ती की सेकंड लिस्ट तथा खाली पड़े 1600 पदों को लेकर स्पष्ट निर्णय दें।

हंगामे के बीच फंसा गृह मंत्री का वाहन

कार्यालय के घेराव के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे के बीच गृह मंत्री का वाहन और कई कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर ही फंस गए। बाद में विजय शर्मा को दूसरे वाहन से उनके घर ले जा

error: Content is protected !!