spot_img

पाइप फैक्ट्री के परिसर में मासूम की मौत, क्रेन में दबा

Must Read

acn18.com/  बिलासपुर। बिलासपुर में खेलते-खेलते डेढ़ साल का बालक क्रेन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दयालबंद में केसरी पाइप फैक्ट्री है, जहां मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिसर में ही पाइप का काम भी चलता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे लेबर संजय कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा वैभव अंदर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते परिसर में रखे क्रेन के पास पहुंच गया।

- Advertisement -

इस दौरान वहां काम भी चल रहा था। तभी पर बैठे ड्राइवर उसे पीछे करने लगा। वह पीछे खेल रहे बालक को नहीं देख पाया। बिना पीछे देखे उसने क्रेन को बैक करने लगा, जिससे मासूम बालक पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में बालक का सिर कुचला गया। उसकी हालत देखकर परिजन उसे सिम्स लेकर गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -